एजुकेशन

IIT हैदराबाद में PhD के लिए एडमिशन शुरू, कई विषयों में पीएचडी का मौका, जानें कब तक करें आवेदन

PhD ADMISSIONS OPEN | IIT HYDERABAD: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने जनवरी 2027 सेशन के लिए पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

IIT हैदाराबाद में PhD के लिए एडमिशन शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

PhD ADMISSIONS OPEN | IIT HYDERABAD | JANUARY 2027: रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने जनवरी 2027 सेशन के लिए पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में इंजीनियरिंग, साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कई दूसरे विषयों में पीएचडी करने का मौका मिलेगा। बता दें, IIT हैदराबाद में पीएचडी के लिए आवेदन तीन कैटेगरी में मांगे गए हैं। इनमें रेगुलर एडमिशन, स्पेशल डायरेक्ट एडमिशन और एक्सटर्नल एडमिशन शामिल हैं।

उम्मीदवार अपनी योग्यता और संबंधित नियमों के आधार पर कैटेगरी चुनकर आवेदन कर सकते हैं। स्पेशल डायरेक्ट एडमिशन के लिए निर्धारित CGPA और दूसरी शर्तें पूरी करना जरूरी है।

किन विषयों में पीएचडी कर सकते हैं?

संस्थान में कई विषयों के लिए पीएचडी प्रोग्राम उपलब्ध हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग शामिल हैं। इसके अलावा केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, मटेरियल साइंस और इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज जैसे विषयों में भी आवेदन किया जा सकता है।

IIT Hyderabad Phd Admission 2027

IIT हैदराबाद PhD प्रवेश 2027 (Image - x.com/IITHyderabad)

आवेदन कौन कर सकता है?

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ME/MTech, MS बाय रिसर्च, MS इन इंजीनियरिंग, इंटीग्रेटेड मास्टर्स, MPharma या MD/MS जैसी डिग्री होनी चाहिए। संबंधित डिग्री में फर्स्ट क्लास होना जरूरी है। MSc डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फर्स्ट क्लास के साथ GATE, CSIR, UGC, DST-Inspire, ICMR, NBHM, DBT या किसी मान्य समकक्ष परीक्षा की योग्यता जरूरी है। MSc के जरिए आवेदन करने वालों के लिए वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य नहीं है।

आवेदन की जरूरी तारीखें
जानकारीतारीख/विवरण
आवेदन शुरू21 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख10 नवंबर 2026
एडमिशन सेशनजनवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइटiith.ac.in/phdadmissions/

IIT हैदराबाद के अनुसार, हॉस्टल की सुविधा केवल शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) से सहायता पाने वाले रिसर्च स्कॉलर्स को मिलेगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर योग्यता और एडमिशन से जुड़े सभी नियम जरूर जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article