एजुकेशन

UPTET City Slip​ 2026: यूपी टीईटी सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPTET City Slip​ 2026: UPESSC आज यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी करने वाला है। उम्मीदवार एक बार जारी होने के बाद इसे upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

UPTET City Slip 2026 (Photo- AI)

UPTET City Slip 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट 2026 (UPTET 2026) परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए UPESSC द्वारा आज एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, एक बार सिटी स्लिप जारी होने के बाद वह आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

क्यों जारी की जाती है एग्जाम सिटी स्लिप

परीक्षा और एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवारों के लिए इसलिए जारी की जाती है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र वाले शहर, जिले, परीक्षा की डेट और शिफ्ट के बारे में पहले से जानकारी मिल जाए, जिसके अनुसार पर वही परीक्षा के लिए यात्रा को योजना पहले से बना सकें और उन्हें एग्जाम के दिन किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

कब है यूपी टीईटी 2026?

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन यूपीईएसएससी द्वारा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट 9.30 बजे से 12 बजे पेपर 1 की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे पेपर की है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित की जाएगी।

कैसे चेक करें UPTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप?

स्टेप 1 - UPTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test-2026 City Slip लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उसमें लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - आपकी परीक्षा सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

कब आएगा यूपीटेट 2026 के एडमिट कार्ड

यूपीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 30 जून को जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा के 2 से तीन दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई अपडेट न छूटे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article