एजुकेशन

UPTET 2026: खत्‍म हुई यूपीटेट परीक्षा, तीनाें दिन में कुल 44 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

UPTET 2026 News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित TET 2026 की तीसरे दिन की भी परीक्षा खत्‍म हो गई। अब छात्रों को आंसर की का इंतजार है, जिसे जल्द जारी ​किया जाएगा।

Image

UPTET 2026

UPTET 2026 News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TET 2026 के तीसरे दिन की भी परीक्षा खत्‍म हो गई। अब छात्रों को आंसर की का इंतजार है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। दोनों शिफ्टों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त देखे गए। पहली पाली का आयोजन सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक

किया गया, जबकि दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक किया गया था। परीक्षा का समापन आज हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यूपीटेट 2026 आंसर की जल्‍द ही जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने आंसर की upessc.up.gov.in पर देखी जा सकेगी। परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, लेकिन आयोग के सख्‍त इंतजाम की वजह से फर्जी परीक्षार्थियों को पहचान लिया गया।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन की परीक्षा में पहली शिफ्ट में 9 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए जो किसी और की जगह पेपर दे रहे थे। इसी शिफ्ट में 1 अभ्यर्थी के जूते में छिपा मोबाइल भी मिला। दूसरी शिफ्ट में 2 और इम्पर्सनेटर पकड़े गए। इस तरह दूसरे दिन कुल 12 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

AI कैमरों से हुई मॉनिटरिंग (UPESSC)

UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर AI वाले कंट्रोल रूम और AI कैमरों से नजर रखी गई। आयोग ने इस बार पेपर को नकल-मुक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का बड़ा इस्तेमाल किया।

अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) परीक्षा का डाटा

  • आयोजित: 2 जुलाई (दोनों पालियां) एवं 3 जुलाई (प्रथम पाली)
  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 12,11,459
  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 10,57,055
  • उपस्थिति: 87.25%

प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) परीक्षा का डाटा

  • आयोजित: 3 जुलाई (द्वितीय पाली) एवं 4 जुलाई (प्रथम पाली)
  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 7,83,202
  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 7,13,659
  • उपस्थिति: 91.12%

कुल उपस्थिति

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 19,94,661
  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 17,70,714
  • कुल उपस्थिति: 88.77%

नकल और फर्जी परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

AI आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से कुल 44 फर्जी परीक्षार्थी (Impersonators) पकड़े गए:

  • 2 जुलाई: 14
  • 3 जुलाई: 11
  • 4 जुलाई: 19
  • कुल: 44

परीक्षा का शेड्यूल

UPTET 2026 का आयोजन 2 जुलाई से शुरू हुआ और आज 4 जुलाई को खत्म हुआ। ये परीक्षा 60 जिलों के 955 केंद्रों पर 5 शिफ्ट में आयोजित की गई। आयोग ने पहले ही कहा था कि इस बार AI निगरानी और सख्त चेकिंग से पेपर कराया जाएगा। दूसरे दिन 11 फर्जी और 1 नकलची का पकड़ा जाना बताता है कि आयोग इस बार कोई ढिलाई नहीं बरत रहा। AI और कंट्रोल सेंटर से निगरानी की वजह से गड़बड़ी करने वालों को पकड़ना आसान हो रहा है। आगे भी भर्ती परीक्षाओं में ऐसी टेक्नोलॉजी और मजबूत हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!