UP Board Compartment Improvement Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर दी है। बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 की डेट फाइनल कर दी है। UPMSP के अनुसार ये एग्जाम 28 जुलाई 2026 को कराए जाएंगे। ये परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए है जो मेन बोर्ड एग्जाम में एक-दो विषयों में फेल हो गए थे या अपने नंबर बेहतर करना चाहते हैं।
28 जुलाई को होगी परीक्षा, शिफ्ट अलग-अलग
बोर्ड ने एक ही दिन में 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षा रखने का फैसला किया है। बस टाइमिंग अलग होगी।
टाइम टेबल:
- कक्षा 10 - कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- कक्षा 12 - कंपार्टमेंट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UP Home Guard Recruitment 2025: DV/PST 13 जुलाई से, जानें किस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड
प्रैक्टिकल और इंटरनल कब होंगे
लिखित परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल की डेट भी आ गई है।
- कक्षा 10 इंटरनल/प्रोजेक्ट: 16 और 17 जुलाई 2026
- कक्षा 12 प्रैक्टिकल: 16 और 17 जुलाई 2026
स्कूल प्रिंसिपल को 10वीं के इंटरनल मार्क्स और 12वीं की प्रैक्टिकल OMR शीट 20 जुलाई 2026 तक अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करनी होंगी। बोर्ड ने देरी पर साफ मना किया है।
परीक्षा केंद्रों पर सख्ती
नकल रोकने के लिए इस बार भी UP Board ने कड़े इंतजाम किए हैं। कंपार्टमेंट एग्जाम सिर्फ जिला मुख्यालय के तय केंद्रों पर होंगे।
सुरक्षा की खास बातें:
- हर कमरे में राउटर वाले CCTV और वॉइस रिकॉर्डर लगेंगे
- पेपर डबल लॉक अलमारी में रखे जाएंगे
- पेपर का पैकेट सेंटर एडमिन, बाह्य व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही खुलेगा
- पूरी प्रोसेस CCTV में रिकॉर्ड होगी
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI की पढ़ाई में क्या-क्या पढ़ाया जाता है? जानें कितनी अलग है तकनीक की ये नई दुनिया
बोर्ड के नए नियम
- बाहरी लोगों की मनाही - केंद्र में सिर्फ छात्र, टीचर और स्टाफ ही जा सकेंगे
- भीड़ नहीं - परीक्षा शुरू और खत्म होने पर गेट पर भीड़ नहीं लगेगी। इसकी जिम्मेदारी सेंटर हेड की होगी
- गैजेट बैन - मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाना मना है
क्यों जरूरी है ये परीक्षा
कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एग्जाम से छात्रों को अपना साल बचाने का मौका मिलता है। फेल होने वाले पास हो सकते हैं और कम नंबर वाले अपने मार्क्स सुधार सकते हैं। इससे आगे की पढ़ाई और एडमिशन में दिक्कत नहीं आएगी।जिन छात्रों ने फॉर्म भरा है वो शेड्यूल, सेंटर और बोर्ड की गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ लें और उसी हिसाब से तैयारी करें।
