UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी परीक्षा 2026 (UPTET 2026) के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी, जिससे उन्हें अपने परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है।
कब और कैसे होगी यूपी टीईटी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा इस बार यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के पूछे जाएंगे। इसमें दो पेपर होंगे, पेपर 1 और पेपर 2।
पेपर 1: पेपर 1 का आयोजन प्राइमरी लेवल के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
पेपर 2: पेपर का आयोजन मिडिल लेवल के लिए किया जाता है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक (मिडिल स्कूल टीचर) बनना चाहते हैं।
UPTET Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड
यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'लेटेस्ट अपडेट' (Latest Updates) के सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां आपको 'UPTET Admit Card 2026' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
स्टेप 5: इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें, इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक साफ प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
