एजुकेशन

UPSSSC PET Exam 2022: यूपी पीईटी में शामिल होने से पहले जान लें यह बात,‌ अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:53 PM IST

UP PET 2022, UP PET Admit Card 2022, upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपी पीईटी परीक्षा में लगभग 37 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पीईटी परीक्षा 15 अक्टूबर से शुरू
  • upsssc.gov.in से डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड
  • दो पाली में होगी परीक्षा

UP PET 2022, UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने हाल ही में इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पीईटी 2022 के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूपी पीईटी 2022 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।

UP PET 2022: दो घंटे की होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जाएगी। ‌ यूपी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट में अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

UP PET Exam 2022: इन विषयों से होंगे सवाल

इस परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी, सामान्य जागरूकता, अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन, ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण, तालिका की व्याख्या एवं विशेषण से सवाल होंगे।

UP PET 2022 Exam: एक साल तक होगी मान्यता

यूपी के सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है। बता दें कि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का स्कोर परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की तारीख से 1 साल तक मान्य होगा।

UP PET 2022: इतने अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए राज्य में 1899 केंद्र तैयार किए गए हैं। यूपी पीईटी 2022 के लिए 28 जून से 27 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article