एजुकेशन

UPSSSC Recruitment 2026: एडवोकेट जनरल के ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर हिस्सा लिया जा सकता है।

Image

UPSSSC Recruitment 2026 (Photo - AI)

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा महाधिवक्ता कार्यालय (Office of the Advocate General) में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की मुख्य परीक्षा हके संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वे सभी उम्मीदवार जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) में सम्मिलित हुए थे और आवश्यक योग्यता रखते हैं, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन की मुख्य तिथियां निम्नलिखित हैं -

ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि07 सितंबर 2026
आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन का शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न बैठे और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन शुल्क की प्रिंट स्लिप अनिवार्य

भर्ती के दौरान आवेदन शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद प्रिंट आउट लें, जिसमें पेमेंट स्टेट्स भी दिया हो। साथ ही बता दें कि बिना आवेदन शुल्क के भुगतान करें फॉर्म का प्रिंट नहीं निकाला जा सकता।

शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन में सुधार का मौका

बैंक से शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को अधिकतम 7 दिनों का समय मिलेगा आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए दिया जाएगा।। इसके साथ ही अभ्यर्थी 05 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से शुल्क समायोजन यानी फीस एडस्टमेंट करा सकते हैं।

भर्ती के लिए जरूरी पीईटी परीक्षा

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए पीईटी मुख्य परीक्षा (Main Exam) है, इसलिए केवल वही अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं जो UPSSSC PET 2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध है। बता दें कि PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पदों क विवरण

विभाग का नामपदनामलेवल/वेतनमान/ग्रेड-पेकुल पद
महाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेशकम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-एलेवल-4, वेतनमान ₹25,500–₹81,100, ग्रेड-पे ₹2,40011
महाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेशसहायक कम्प्यूटर ऑपरेटरलेवल-2, वेतनमान ₹19,900–₹63,200, ग्रेड-पे ₹1,9001

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर अपनी OTR (One Time Registration) या PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से सीधे लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 1 - आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए ओटीआर के लिए अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब इसमें मोबाइल नंबर और आवश्यक पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4 - ओटीआर नंबर जनरेट होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 6- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

नोट - आवेदन फॉर्म में नाम, पिता का नाम, श्रेणी और जन्मतिथि जैसे विवरणों को ध्यान से भरें, ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article