एजुकेशन

UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल PET परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल पीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार का इंतजार खत्म हो गया है। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

​UPSSSC Lekhpal Result 2026

UPSSSC Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल PET परीक्षा 2026 रिजल्ट की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल PET परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि दर्ज करनी होगी और नीचे दिए आसान चरणों और डायरेक्ट लिंक से वह अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

UP Lekhpal Result 2026: कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

यूपी लेखपाल पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से 3,66,712 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस परीक्षा के बाद कुल 7994 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

UP Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल पीईटी एग्जाम रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

  1. यूपी लेखपाल पीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना है।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर उन्हें '1. CLICK HERE TO DOWNLOAD RESULT FOR 01-Exam/2025 - Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 through website' का लिंक नजर आएगा।
  3. उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें।
  4. नए पेज पर उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद 'SEE Result' पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
UP Lekhpal PET Result 2026 Direct Link

UP Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल पीईटी रिजल्ट के साथ कटऑफ जारी

यूपीएसएसएससी ने यूपी लेखपाल पीईटी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ भी जारी की है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर अपनी कटऑफ लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article