UPSSSC Junior Engineer Recruitment 2024: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्तियां होने वाली है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से Junior Engineer Civil के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2847 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।
जूनियर इंजीनियर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए 7 मई 2024 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 जून 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।
UPSSSC JE Recruitment के लिए कैसे करें अप्लाई
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद
UPSSSC Junior Engineer Civil Applications के लिंक पर नई वैकेंसी का लिंक खुलेगा। - अगल पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
जूनियर इंजीनियर सिविल के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीटेक सिविल इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए। इसमें बीई करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
जूनियर इंजीनियर भर्ती में बात करें उम्र सीमा की तो इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। बता दें कि आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
