UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों पर चयन के लिए यह मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार UPSSSC के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल ऐप तथा अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर प्राप्त लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।
कब होगी UPSSSC Excise Constable भर्ती की परीक्षा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 722 आबकारी सिपाही के पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को किया जा रहा है। परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 16 सितंबर को आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए महत्वपूर्ण शर्त
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरांत ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यदि शुल्क का भुगतान नहीं हुआ है, तो पोर्टल पर एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय नहीं होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
स्टेप 1 - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध 'आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र' संबंधी लिंक का चयन करें।
स्टेप 3 - मांगी गई आवश्यक जानकारी यानी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 4 - यदि मुख्य परीक्षा शुल्क जमा नहीं है, तो उसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
स्टेप 5 - सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ ओरिजनल फोटो आईडी भी अपने पास रखना होगा।
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दर्ज सभी निर्देशों को भली-भांति पढ़ लें। परीक्षा के दिन अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर तय समय से पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए वैध एडमिट कार्ड और एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
