UPSSSC Forest Guard Physical Test Date 2023: यूपीएसएसएससी वन दरोगा की भर्ती के लिए मेन्स की पराक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UPSSSC Forest Guard Physical Test 2023) सूचना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण की तारीख घोषित (UPSSSC Forest Guard PET Date) कर दी है। हाल ही में परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि वन दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा आगामी 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे पीईटी परीक्षा में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने मेन्स क्वालीफाई किया होगा।
बता दें यूपी फोरेस्ट गार्ड के मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 28 सितंबर को जारी किया गया था। यहां कुल 1697 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए थे। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए शारीरिक परीक्षण का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Physical Test Date 2023
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSSC विज्ञापन संख्या 6 परीक्षा 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- शारीरिक परीक्षण का नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSSSC Forest Guard Physical Test 2023 Admit Card
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूपीएसएसएससी फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। प्रवेश पत्र जारी होते ही नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023
- upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC Physical Test 2024 Admit Card पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
