एजुकेशन

UPSSSC Exam Calendar 2025 Released: बिग अपडेट! नवंबर से फरवरी के बीच होंगी यूपीएसएसएससी की ये परीक्षाएं, यहां देखें त्रैमासिक कैलेंडर

UPSSSC Exam Calendar 2025 Sarkari Result, UPSSSC Exam Calendar 2025 PDF Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ भर्तियों के लिए लिखित व टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी कर (UPSSSC Exam Calendar 2025) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर (UPSSSC Exam Calendar) सकते हैं।

Image

UPSSSC Exam Calendar 2025-26 Released: यहां देखें यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025

UPSSSC Exam Calendar 2025 Sarkari Result, UPSSSC Exam Calendar 2025 PDF Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली त्रैमासिक परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया (UPSSSC Exam Calendar 2025) गया है। आयोग ने आठ भर्तियों के लिए लिखित व टाइपिंग परीक्षा का शेड्यूल जारी (UPSSSC Exam Calendar 2025 PDF Download) किया है। यह परीक्षा 9 नवंबर से लेकर 1 फरवरी 2026 तक करवाई जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल करीब 17000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा का कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Exam Calendar 2025 Sarkari Result: यहां देखें कब कौन सी परीक्षा

जारी शेड्यूल के मुताबिक वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि नक्शानवीस व मानचित्र मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 को निर्धारित है। इसके अलावा स्टेनोग्राफर की मुख्य परीक्षा 16 नवंबर को होगी। परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। कनिष्ठ सहायक की मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का कैलेंडेर डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Exam Calendar 2025-26

UPSSSC Exam Calendar 2025-26

UPSSSC Exam Calendar 2025 PDF Download: ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा का शेड्यूल

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Exam Calendar 2025-26 PDF Download लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से जारी शेड्यूल में यह स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियं में आयोग द्वारा परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article