एजुकेशन

यूपी में बंपर भर्ती: वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने वेटरनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,308 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Image

UPSSSC veterinary pharmacist recruitment

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने वेटरनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए कुल 1,308 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय के नियंत्रणाधीन वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों के लिए है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन वही अभ्यर्थी कर सकेंगे, जो निर्धारित अनिवार्य योग्यता पूरी करने के साथ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 में शामिल हुए हों और उन्हें आयोग की ओर से PET-2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।

वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अभी से जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना चाहिए।

PET स्कोर के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग

मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर की जाएगी। आयोग ने यह भी साफ किया है कि PET-2025 में वास्तविक यानी Absolute स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के PET-2025 परिणाम से जुड़े मामले आयोग स्तर पर जांच के अधीन हैं, उन्हें कुछ शर्तों के साथ मुख्य परीक्षा में आवेदन की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे उम्मीदवारों की आगे की शॉर्टलिस्टिंग और चयन संबंधी कार्रवाई आयोग के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

14 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन के लिए अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 5 अक्टूबर के बाद आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, बैंक द्वारा शुल्क समायोजन की प्रक्रिया में देरी होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को अधिकतम 12 अक्टूबर 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी अवधि में आवेदन पत्र में अनुमन्य विवरणों में संशोधन भी किया जा सकेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article