UPSSSC ANM Admit Card 2026: एएनएम परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 8, 2026, 03:04 PM IST
UPSSSC ANM Admit Card 2026: परीक्षा 11 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में निर्धारित की गई है। ऐसे में परीक्षा से कुछ ही दिन पहले आयोग ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 5272 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम की नियुक्ति होनी है।
ANM Admit card
UPSSSC ANM Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने Female Health Worker (ANM) मेंस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तिथि काफी नजदीक है ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को तेज कर लें।
परीक्षा के एडमिट कार्ड हुआ जारी UPSSSC ANM Admit Card released
बताते चलें कि परीक्षा 11 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश में निर्धारित की गई है। ऐसे में परीक्षा से कुछ ही दिन पहले आयोग ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 5272 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम की नियुक्ति होनी है। आयोग ने सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी थी और अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इससे उम्मीदवार जल्द ही परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं।
जानें कैसे डाउनलोड करें UPSSSC ANM Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद Admit card या फिर latest Annoucements सेक्शन में जाकर UPSSSC ANM Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर का कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
सारी जानकारी भरते ही आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई पड़ेगा।
इस एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोडर कर सकते हैं।
परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए कम से कम तीन प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।