एजुकेशन

UPSC Prelims Cut Off 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, जानें बीते साल कितना था जनरल, SC व ST का कट ऑफ

UPSC CSE Prelims 2025 Expected Cut Off Marks: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। अब इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल है कि आखिर यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 का कट ऑफ कितना होगा।

Image

UPSC Prelims Cut Off 2025

UPSC CSE Prelims 2025 Expected Cut Off Marks: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इसके तहत सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा, फिर मेन्स परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू राउंड होता है। इस साल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। अब इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल है कि आखिर यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 का कट ऑफ कितना होगा।

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर 1 जनरल स्टडीज (GS) और पेपर 2 सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) का होता है। जीएस 1 से 200 अंकों के 100 सवाल और सीसैट से 200 अंकों के 80 सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलता है। बता दें कि CSAT यानी Civil Services Aptitude Test एक क्वालिफाइंग पेपर है। यूपीएससी प्रीलिम्स जीएस II (CSAT) में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

UPSC CSE Prelims Previous Years Cut Off

CategoryUPSC CSE Prelims 2024 Cut OffUPSC CSE Prelims 2023 Cut Off
सामान्य87.9875.41
ईडब्ल्यूएस85.9268.02
ओबीसी87.2874.75
एससी79.0347.82
एसटी74.2359.25
पीडब्ल्यूबीडी-169.4240.40
पीडब्ल्यूबीडी-265.3041.73

UPSC CSE Prelims 2025 Expected Cut Off: कितना होगा कट ऑफ

साल 2023 की तुलना में 2024 में यूपीएससी प्रीलिम्स कट ऑफ में उछाल देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी प्रीलिम्स कट ऑफ इसी के आसपास रह सकता है। यदि यूपीएससी प्रीलिम्ल में आपका स्कोर 85 से 90 अंक तक रहता है, तो यह सेफ स्कोर माना जा सकता है। बता दें कि यह सिर्फ एक संभावित सेफ स्कोर है, इसमें बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article