एजुकेशन

UPSC NDA Result 2024 (OUT): जारी हुआ यूपीएससी एनडीए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

UPSC NDA Result 2024 Sarkari Result 2024: यूपीएससी एनडीए का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA Result 2024

UPSC NDA NA I Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी एग्जाम I का रिजल्ट (UPSC NDA NA I Result 2024) आज यानी 9 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट (UPSC NDA Sarkari Result 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA NA Result 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में कुल 7020 अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 153वें कोर्स और 115वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में दाखिला दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download UPSC NDA NA I Result 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में फिर बदला स्कूलों का समय, DM ने जारी किया आदेश

UPSC NDA Result 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूपीएससी एनडीए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। यह परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारियों के रूप में योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए होती है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article