एजुकेशन

Motivational Story: 5 डॉक्टर जो बन गए IAS, लाखों की नौकरी छोड़ी पास की UPSC परीक्षा

UPSC Motivational Story: आज हम आपको ऐसे पांच आईएएस अधिकारियों से मिलवाएंगे जिन्होंने यूपीएससी के जुनून के कारण डॉक्टर की नौकरी छोड़ दी और आईएएस बन गए।

Image

Meet Doctor Turned IAS Officers

UPSC Motivational Story: यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा है। सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर चयन होता है। लोग लाखों की नौकरी इसलिए त्याग देते हैं क्योंकि उन्हें आईएएस बनने का जुनून सवार होता है। आज हम आपको ऐसे पांच आईएएस अधिकारियों से मिलवाएंगे जिन्होंने यूपीएससी के जुनून के कारण डॉक्टर की नौकरी छोड़ दी और आईएएस बन गए।

Dr. Priyanka Shukla

Dr. Priyanka Shukla

IAS Priyanka Shukla

आईएएस प्रियंका शुक्ला ने लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की। प्रियंका ने डॉक्टरी छोड़कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की और 2009 में दूसरे प्रयास में आईएएस बन गईं।

Dr Renu raj, IAS

Dr Renu raj, IAS

Dr. Renu Raj IAS

केरल के अलाप्पुझा की जिला कलेक्टर डॉ. रेनू राज ने मेडिकल की पढ़ाई करते हुए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और सेकंड रैंक हासिल की।

IAS Roman Saini

IAS Roman Saini

Dr. Roman Saini, IAS

रोमन सैनी ने सिर्फ 16 साल की उम्र में एम्स मेडिकल परीक्षा पास कर ली और 21 साल की उम्र में डॉक्टर बनकर AIIMS के NDDTC विभाग में काम करने लगे थे। फिर वह 22 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर आईएएस बन गए।

Dr Shena Aggarwal, IAS

Dr Shena Aggarwal, IAS

Dr. Sneha Agrawal, IAS

आईएएस डॉ. स्नेहा अग्रवाल ने एम्स, दिल्ली से मेडिकल की पढ़ाई की है। 2009 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 305वीं रैंक हासिल की थी। वह 2011 में फिर परीक्षा में बैठीं और यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया।

Dr. Nagarjun B Gowda IAS

Dr. Nagarjun B Gowda IAS

Dr. Nagarjun B Gowda IAS

कर्नाटक के एक छोटे से गांव में जन्मे नागार्जुन बी गौड़ा नीट परीक्षा पास कर वह डॉक्टर बन गए! उसके बाद वह एक हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम करने लगे। यूपीएससी सीएसई 2018 परीक्षा में 418वीं रैंक के साथ वह आईएएस अफसर बन गए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article