एजुकेशन

JKSSB SI Answer Key 2026: जम्मू कश्मीर एसआई भर्ती परीक्षा की आंसर की, jkssb.nic.in पर करें डाउनलोड

JKSSB Jammu Kashmir SI Answer Key 2026 Expected Date: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) जल्द ही सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक इसे जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख या घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

JKSSB Jammu Kashmir SI Answer Key 2026: जम्मू कश्मीर एसआई भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द

JKSSB Jammu Kashmir SI Answer Key 2026 Expected Date: जम्मू कश्मीर एसआई की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) जल्द ही सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक इसे जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख या घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के कुल 669 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

JKSSB SI Exam Date 2026: कब हुई थी जेकेएसएसबी एसआई परीक्षा

बता दें जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने 29 नवंबर, 2026 को पूरे राज्य में सब-इंस्पेक्टर (गृह विभाग) की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। वहीं उम्मीद है कि जल्द ही आंसर की जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ यहां ऑब्जेक्शन के लिए भी उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

JKSSB SI Provisional Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे जेकेएसएसबी एसआई प्रोविजनल आंसर की

  • सबसे पहले JKSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JKSSB Jammu Kashmir SI Provisional Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JKSSB Jammu Kashmir SI Provisional Answer Key 2026: Check Website

Jammu Kashmir SI Answer Key 2026: आंसर की पर ऑब्जेक्शन

जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नों को मैच कर सकेंगे। यदि आपको किसी प्रश्न या उत्तर में कोई गलती लगती है तो उम्मीदवार अपना ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article