December School Holiday List 2026: दिसंबर का महीना साल का सबसे आखिरी महीना (December School Holiday List 2026) होता है। यह महीना छात्रों के लिए छुट्टी के लिहाज से बेहद खास (December School Holiday List In UP) होता है। इस महीने साल का सबसे बड़ा दिन क्रिसमस से लेकर सर्दियों की छुट्टियां शुरू होती हैं। इस दौरान जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि दिसंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और विंटर वेकेशन कब से शुरू होगा। ऐसे में यहां हम आपके लिए दिसंबर स्कूल हॉलिडे 2026 लिस्ट लेकर आए हैं। यहां आप दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के स्कूलों में दिसंबर स्कूल हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं।
December School Holiday In Delhi
दिल्ली के स्कूलों में दिसंबर की छुट्टियों की बात करें तो यहां 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। वहीं यहां शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 के बीच होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानार्य या शिक्षक से संपर्क करें।
December School Holiday In UP: यूपी के स्कूलों में दिसंबर स्कूल हॉलिडे लिस्ट
यूपी के स्कूलों में दिसंबर स्कूल हॉलिडे की बात करें तो यहां राज्य के 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे। सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी। इससे छात्रों को 15 दिनों का अवकाश मिलेगा जिसमें नए साल का जश्न भी शामिल है। हालांकि यदि इसके बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है जो जिले के अनुसार छुट्टियां बढ़ सकती हैं।
December School Holiday In Bihar: बिहार के स्कूलों में दिसंबर स्कूल हॉलिडे लिस्ट
बिहार सरकार के सरकारी स्कूलों के लिए 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, क्रिसमस और सर्दियों की छुट्टियों के कारण 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि मौसम की स्थिति के आधार पर इस शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। दिसंबर के आखिर और जनवरी के दौरान बिहार में अक्सर तापमान काफी गिर जाता है, जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ने पर जिला प्रशासन स्कूलों को और अधिक दिनों के लिए बंद करने की घोषणा कर सकता है।
December School Holiday In Rajasthan
राजस्थान के स्कूलों की बात करें तो यहां बड़ा दिन यानी क्रिसमस डे 2026 के अवसर पर 25 दिसंबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं यहां विंटर वेकेशन की बात करें तो 31 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं यदि इसके बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है तो स्कूल आगे भी बंद रह सकते हैं।
December School Holiday In MP
मध्य प्रदेश के स्कूलों में भी 25 दिसंबर को बड़े दिन यानी क्रिसमस के अवसर पर अवकाश रहेगा। साथ ही यहां विंटर वेकेशन 25 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।
December School Holiday In Haryana
हरियाणा के स्कूलों की बात करें तो यहां भी क्रिसमस डे के अवसर पर 25 दिसंबर 2026 को छुट्टी रहेगी। इसके अलावा यहां विंटर वेकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक रहेगा।
