एजुकेशन

UPSC IES ISS Exam 2025: यूपीएससी इकोनॉमिक सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

UPSC IES ISS Exam 2025 Application: यूपीएससी इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवदेन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

Image

UPSC IES ISS परीक्षा 2025

Photo : Twitter

UPSC IES ISS Exam 2025 Application: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवदेन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।

UPSC IES ISS Application ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UPSC Indian Economic Service IES, Indian Statistical Service ISS Exam 2025 के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC IES ISS Application Notification यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।

UPSC IES ISS Application Fees: कितनी चाहिए फीस?

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 200 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, SC-ST और दिव्यांग वर्ग वाले बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को भी फ्री में आवेदन करने का मौका मिला है।

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान में कुल 47 पद निर्धारित किए गए हैं। भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 12 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए 35 पद उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को इस परीक्षा के माध्यम से देश की नीतिगत और सांख्यिकी प्रणालियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article