एजुकेशन

UP Board Exam Centres List: जारी हुई यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट, बनाए गए 7526 परीक्षा केंद्र

UP Board 10th, 12th Exam Centres List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7526 केंद्र बनाए हैं।

Image

UP Board Exam Centres List: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट

UP Board 10th, 12th Exam Centres List: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित सेंटर्स की लिस्ट जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस बार प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ा दी गई है। बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7526 केंद्र बनाए हैं। इनमें 862 राजकीय, 3276 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3388 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या 1 लाख से ज्यादा कम होने के बावजूद एग्जाम सेंटर्स की संख्या में इजाफा किया गया है।

यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या अध्यापक को एग्जाम सेंटर्स से कोई आपत्ति हो तो वह साक्ष्य सहित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के समक्ष निर्धारित प्रारूप पर अपना ऑनलाइन प्रत्यावेदन 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

UP Board Exam Centres: इस जिले में सबसे ज्यादा एग्जाम सेंटर्स

बोर्ड की ओर से जारी सेंटर्स की लिस्ट के मुताबिक प्रयागराज में सबसे अधिक 269 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष यहां 258 केंद्र निर्धारित किए गए थे। इस तरह जिले में केंद्रों की संख्या में 11 की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे स्थान पर आजमगढ़ है, जहां 232 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इसके बाद गाजीपुर में 187, जौनपुर में 181 और गोरखपुर में 175 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अन्य जिलों की बात करें तो प्रतापगढ़ में 164, कुशीनगर में 162, आगरा में 161, देवरिया में 160, लखनऊ में 127 और वाराणसी में 117 केंद्र बनाए गए हैं।

इस जिले में सबसे कम एग्जाम सेंटर्स

वहीं सबसे कम परीक्षा केंद्र महोबा में निर्धारित किए गए हैं। यहां कुल 29 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। शामली में 32, बागपत में 35 और श्रावस्ती में 40 केंद्र हैं। सोनभद्र में कुल 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कुल इतने छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

बता दें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 52,11,570 छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले वर्ष 53,37,432 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इस तरह इस बार पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या में 1,25,862 की कमी आई है। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले साल 7,448 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या में 78 का इजाफा किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article