एजुकेशन

बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट, बढ़ गई पदों की संख्या और आवेदन की नई तारीख

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती 4.0 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

BPSC TRE 4.0 Registration Date Extended: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती के तहत अब कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जानी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

पहले इस भर्ती में 32,388 पदों पर नियुक्ति होनी थी। बाद में माध्यमिक स्कूलों में 493 और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 439 पद शामिल किए गए। इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है।

आयोग ने विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का नोटिस जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे नई तारीखों को ध्यान में रखकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।

BPSC TRE 4.0: महत्वपूर्ण तारीखें और फीस

विवरणजानकारी
भर्ती परीक्षाBPSC TRE 4.0
विज्ञापन संख्या15/2026
कुल पद33,320
फीस जमा करने की अंतिम तारीख2 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख3 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क100 रुपये

अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करता है, तो उसे हर श्रेणी के लिए अलग परीक्षा शुल्क देना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है। बैंक के अतिरिक्त शुल्क भी लागू हो सकते हैं।

BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. TRE 4.0 भर्ती से जुड़े रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें।

3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

5. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

7. भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस में दी गई योग्यता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तें ध्यान से पढ़ लें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म पूरा करना बेहतर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article