एजुकेशन

UPSC Geo Scientist Admit Card 2025: जियो साइंटिस्ट का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC Geo Scientist Admit Card 2025 Released: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जियो साइंटिस्ट एडमिट कार्ड

UPSC Geo Scientist Admit Card 2025 Released: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 सितंबर 2024 तक का समय मिला था। इसके लिए परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित हो गई थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब UPSC Combined Geo Scientist Examination 2025 Download Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

UPSC Geo Scientist Admit Card 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

UPSC Geo Scientist Exam Date

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य श्रेणी I में 24 और श्रेणी II में 61 रिक्तियों को नियुक्त करना है। परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article