UPSC CSE Final Result 2024 released soon at upsc.gov.in: यूपीएससी फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSC Final Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 28 सितंबर और 29 सितंबर 2024 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी से 17 अप्रैल से किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download UPSC Final Result 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS Final Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं में कुल 1132 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
