एजुकेशन

UPSC ESE Prelims Admit Card 2025: जारी हो गया यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Released: यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है, इन प्रवेश पत्र को upsc.gov.in पर से डाउनलोड किया जा सकेगा, हालांकि खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जानें कब है UPSC ESE Prelims Exam

Image

यूपीएससी ईएसई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया

UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Download Link: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ने भी इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, तो जानें कब है UPSC ESE Prelims Exam

एडमिट कार्ड 28 मई से 8 जून, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। यह भर्ती अभियान संगठन में 232 पदों को भरेगा।

UPSC ESE Prelims Exam Date 2025

इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 8 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड के साथ प्रिंटआउट भी लेकर जाएं। जो उम्मीदवार आवंटित स्थल पर जांच के लिए अपना ई-एडमिट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता है, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए फोटो आईडी कार्ड भी साथ लाना होगा, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में अंकित है।

UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Download कैसे करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें।

1. UPSC Official Webisite upsc.gov.in पर जाएं।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 Download करें।

यदि ई-एडमिट कार्ड में कोई विसंगति है, तो आयोग को तुरंत ईमेल (ईमेल आईडी usengg-upsc@nic.in पर) द्वारा सूचित किया जा सकता है ताकि निर्णय लिया जा सके।

पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर, 2024 को शुरू हुई थी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article