UPSC CSE Notification 2025 PDF: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर आज यानी 22 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यूपीएससी एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी निर्धारित की गई है।
UPSC CSE Prelims Exam 2025 Date: मई में होगी प्रीलिम्स परीक्षा
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल और सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
UPSC Civil Services Exam 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 31 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।
How to apply for UPSC CSE 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSC CSE Application 2025: कितना देना होगा शुल्क
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
