एजुकेशन

UPSC Mains Exam 2024 Date: यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा एग्जाम

UPSC CSE Mains Exam 2024 Date and Time: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा (UPSC CSE 2024 Mains) का शेड्यूल जारी हो चुका है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा सितंबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो UPSC Exam की वेबसाइट- upsc.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा

Photo : Times Now Digital

UPSC CSE Mains Exam 2024 Date and Time: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा (UPSC CSE 2024 Mains) का शेड्यूल जारी हो चुका है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा सितंबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। ऐसे में यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो UPSC Exam की वेबसाइट- upsc.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित हुई थी, जिसका रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को जारी हुआ। अब मेन्स का शेड्यूल जारी हो गया है। एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPSC CSE Mains Exam Schedule ऐसे करें चेक

  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को UPSC Exam की वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Updates पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद UPSC Civil Service Mains Exam 2024 Date and Time के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट मे आ जाएगा।
  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

UPSC CSE Mains 2024 Exam Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UPSC IAS IPS Mains Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी। परीक्षाएं 29 सितंबर 2024 को खत्म होगी। ये परीक्षाएं 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर 2024 को होंगी। इसके बाद 28 सितंबर और 29 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार, हर दिन परीक्षाओं का आयोजन दो अलग-अलग शेड्यूल में होगा। इसमें पेपर A और पेपर B के लिए सब्जेक्ट वाइज डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। बता दे कि मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article