UPSC CSE Mains 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कल (22 अगस्त) से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains) आयोजित करेगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे समाप्त होगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में अपने प्रवेश पत्र साथ ले जाना न भूलें क्योंकि प्रवेश पत्र और मूल फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत किए बिना उन्हें परीक्षा हॉल/स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मूल फोटो पहचान पत्र वही होना चाहिए जो ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित है। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि अंतिम परिणाम घोषित होने तक ई-प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखा जाए। UPSC मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
UPSC CSE Mains Exam 2025 शेड्यूल
- 22 अगस्त (शुक्रवार): निबंध (Essay) पेपर
- 23 अगस्त (शनिवार): जीएस पेपर-1 और जीएस पेपर-2
- 24 अगस्त (रविवार): जीएस पेपर-3 और जीएस पेपर-4
- 30 अगस्त (शनिवार): इंडियन लैंग्वेज पेपर और इंग्लिश पेपर
- 31 अगस्त (रविवार): ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-1 और पेपर-2
एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा हॉल पहुंच जाएं। चूंकि कई राज्यों में भारी बारिश और/या लंबे ट्रैफ़िक जाम की स्थिति है, इसलिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे समय पर परीक्षा हॉल के लिए निकलें ताकि उन्हें किसी भी तरह की देरी का सामना न करना पड़े और ट्रैफ़िक जाम में फँसने पर भी समय पर रिपोर्ट कर सकें।
