एजुकेशन

UPSC CSE 2026 : सिविल सर्विस परीक्षा में कैसे मिलेगी मनचाही एग्जाम सेंटर सिटी? आयोग ने बताया तरीका

UPSC CSE Exam 2026 : सिविस सेवा परीक्षा के जरिये अलग-अलग विभागों में जाने का सपना देख रहे उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।आयोग ने इस बार फर्स्ट अप्लाई फर्स्ट अलॉट पॉलिसी को लागू करने की बात कही है। चलिये जानते हैं कि ये पॉलिसी क्या है और कैसे इसके जरिये उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा सेंटर चुनने में मदद मिलेगी। UPSC CSE Exam 2026, UPSC Exam 2026

UPSC CSE Exam 2026

UPSC CSE Exam 2026

UPSC CSE Exam 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार आयोग ने 933 वेकेंसियां निकाली हैं। यूपीएससी के जरिये अलग-अलग विभागों में जाने का सपना देख रहे उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।आयोग ने इस बार फर्स्ट अप्लाई फर्स्ट अलॉट पॉलिसी को लागू करने की बात कही है। चलिये जानते हैं कि ये पॉलिसी क्या है और कैसे इसके जरिये उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा सेंटर चुनने में मदद मिलेगी।

आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश : UPSC CSE 2026 Exam Guidelines

UPSC CSE Prelims Exam 24 मई 2026 को किया जाएगा। आयोग ने इस बार एग्जाम को लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही सेंटर्स को लेकर भी जानकारी शेयर की है। आयोग ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र की संख्या सीमित है। ऐसे में एग्जाम सेंटर्स फर्स्ट अप्लाई फर्स्ट अलॉड के आधार पर ही दिए जाएंगे। यानी कि साफ है आप जितनी जल्दी अप्लाई करेंगे आपको एग्जाम सेंटर्स मिलने के उतने ज्यादा चांसेज रहेंगे। हालांकि, इस मामले में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नियम अलग हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी मनपसंद के सेंटर्स ही अलॉट किये जाएंगे।

यूपीएससी के नए नियम : UPSC CSE 2026 New Rule

यूपीएससी ने जो नए प्रावधान जारी किए हैं, उनके मुताबिक, सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। वर्तमान में कोई IAS या फिर IFS CSE 2026 परीक्षा में बैठने का पात्र नहीं होगा।

अगर कोई उम्मीदवार CSE 2027 में शामिल होता है मगर उसे कोई सेवा नहीं मिलती है तो वो CSE 2026 के जरिये सेवा में शामिल हो सकता है। अगर कोई उम्मीदवार अंतिम चुनी गई सेवा की ट्रेनिंग में शामिल होने में विफल रहता है तो दोनों सेवाओं का आवंटिन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूपीएससी ने प्रश्न पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा को भी घटाकर 7 दिनों से 5 दिन कर दिया है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article