UPSC CSE 2025 Application Ends Today: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शाम 6 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अगर आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाए तो अभ्यर्थी 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच सुधार कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 फरवरी निर्धारित की गई थी।
UPSC Prelims Exam 2025: मई में होगी परीक्षा
सूचना के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल और सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा और फिर इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for UPSC CSE 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSC CSE Notification 2025: कितनी होनी चाहिए आयु
योग्यता की बात करें तो यूपीएससी एग्जाम के लिए आयु 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
