RPSC RAS Prelims Result 2025 Declared at rpsc.rajasthan.gov.in: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Prelims Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2 फरवरी को जारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल 6.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 3.75 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जारी नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 21,539 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
How to download RPSC RAS Prelims Result 2025
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
RPSC RAS Exam 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर सूचित कर दी जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
