एजुकेशन

UPSC CSE 2023 Topper: कश्मीर की अनमोल ने लहराया परचम, यूपीएससी में रैंक 7, रह चुकी हैं JKAS टॉपर

UPSC Topper From Kashmir Anmol Rathore: यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। यूपीएससी 2023 परीक्षा में टॉप 10 में 4 लड़कियों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के उदराना की रहने वाली अनमोल को यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7 प्राप्त हुआ है।

Image

UPSC CSE 2023 की टॉपर कश्मीर की अनमोल राठौड़

Photo : Times Now Digital

UPSC CSE 2023 Topper Anmol Rathore: कश्मीर की हसीन वादियों से ताल्लुक रखने वाली अनमोल राठौड़ ने यूपीएससी में शानदार रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के उदराना की रहने वाली अनमोल को यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7 प्राप्त हुआ है। अनमोल राठौड़ जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा (JKAS) की टॉपर रह चुकी हैं।

यूपीएससी की तरफ से सिविल सर्विस 2023 के फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। इस परीक्षा में कुल 1016 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप 10 में 4 लड़कियों ने जगह बनाई है। इसमें एक नाम कश्मीर की रहने वाली अनमोल राठौड़ का भी है। अनमोल की सफलता की कहानी बेहद संघर्ष भरी है। आइए उनके सफर पर एक नजर डालते हैं।

UPSC CSE 2023 Topper कश्मीर की रहने वाली

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 में रैंक 7 से टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाली अनमोल राठौड़ कश्मीर के डोडा जिले के उदराना की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग होम टाउन से की है। इसके बाद वकालत की पढ़ाई के लिए अनमोल गुजरात चली गईं। गांधी नगर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से उन्होंने BA LLB पूरी की है। इसके बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं।

UPSC CSE 2023 Final Result Toppers List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

सिविल सर्विस की तैयारी करते हुए अनमोल ने जम्मू-कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी JKAS परीक्षा में शामिल हुईं। साल 2023 के JKAS परीक्षा में अनमोल को रैंक 1 प्राप्त हुआ। बता दें कि वो फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी की ट्रेनिंग में हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही उन्हें यूपीएससी का रिजल्ट मिला है।

तीसरे प्रसाय में रैंक 7

अनमोल राठौड़ बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के और भी अटेम्प्ट दिए हैं। यह उनका सिविल सर्विस में तीसरा प्रयास था। बता दें कि यूपीएससी रैंक के अनुसार उनका चयन IAS कैडर के लिए हो सकता है। यूपीएससी की तरफ से जल्द ही सभी सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए जाएंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article