एजुकेशन

UPSC CMS Admit Card 2025 OUT: यूपीएससी ने जारी किया सीएमएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

UPSC CMS Admit Card 2025 Released: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे upsc.gov.in से UPSC CMS Admit Card 2025 Download कर सकेंगे, जानें परीक्षा कब है?

Image

यूपीएससी ने जारी किया सीएमएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (image - upsc website)

UPSC CMS Admit Card 2025 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीएमएस भर्ती परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया गया है,

यहां सीएमएस का मतलब Combined Medical Services परीक्षा से है, जिसे हिंदी में संयुक्त चिकित्सा सेवा कहा जाता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे UPSC Official Website upsc.gov.in से UPSC CMS Admit Card 2025 Download कर सकेंगे, जानें परीक्षा कब है?

पंजीकृत और योग्य उम्मीदवारों को लॉग इन करने, एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए अपनी पंजीकरण आईडी, जन्मतिथि और सुरक्षा कैप्चा दर्ज करना होगा।

UPSC CMS Exam 2025 Date

इस भर्ती के माध्यम से 700 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा, परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

श्रेणीपद रिक्तियां
Category-Iसामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी उप-संवर्ग में चिकित्सा अधिकारी ग्रेड (CHS)226
Category-IIरेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी450
नई दिल्ली नगर परिषद में सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी09
दिल्ली नगर निगम में सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-II20
Total705

यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जा रही है: अगरतला, अहमदाबाद, आइज़वाल, बरेली, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, धारवाड़, दिसपुर, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, जोरहाट, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पणजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, प्रयागराज (इलाहाबाद), रायपुर, रांची, संबलपुर, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, तिरूपति, उदयपुर, विशाखापत्तनम

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article