UPSC CMS 2026 Answer Key Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (Combined Medical Services-CMS) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और रिजल्ट आने से पहले संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,358 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की जानी है। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, जानें प्रोविजनल आंसर की चेक करने का तरीका?
ये भर्तियां कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 की विभिन्न सेवाओं के लिए की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चली थी। वहीं, उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 24 जुलाई को जारी किए गए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जापान का एजुकेशन सिस्टम भारत की शिक्षा व्यवस्था से कितना है अलग? खासियत जान हैरान हो जाएंगे
How to Check UPSC CMS 2026 Answer Key
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- What’s New के नीचे देखें
- Provisional Answer Key: Combined Medical Services Examination, 2026 पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा।
- यहां आप पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
ये रहा डायरेक्ट लिंक - UPSC CMS 2026 Answer Key Link
कब तक आएगा रिजल्ट?
लिखित परीक्षा का परिणाम सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। जो उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। इस चरण के लिए 100 अंक निर्धारित हैं और अंतिम मेरिट सूची में इसके अंक भी शामिल किए जाएंगे।
