एजुकेशन

UPSC CSE Mains Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 30, 2022, 10:43 PM IST

Sarkari Result 2022, UPSC Civil Services Mains Result 2022, UPSC Mains Result 2022 Date: यूपीएससी सिविल सेवा की मेन्स यानी मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी होंगे। हालांकि, अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

UPSC Mains Result 2022

Photo : iStock

UPSC Civil Services Main Exam Result 2022, UPSC CSE Mains Result 2022, upsc.gov.in: यूपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC IAS Main Result 2022: जल्द आएगा रिजल्ट

आयेग ने 24 नवंबर 2022 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके अनुसार, यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। हालांकि, आयोग ने रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 किसी भी वक्त जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPSC IAS Main Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई थी। वहीं, प्रिलिमनरी परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा का रिजल्ट 22 जून 2022 को घोषित किया गया था। ध्यान रहे कि मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

How to download UPSC CSE Main Exam Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Result - Civil Services (Main) Examination, 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC IAS Exam 2022 Result: इतने पदों पर भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) के तहत 1011 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारीक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article