एजुकेशन

Bihar में सरकारी नौकरी की बहार, बिना परीक्षा के सीधे भर्ती, 8वीं पास से ग्रेजुएट करें अप्लाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Nov 30, 2022, 10:52 PM IST

Bihar Vacancy 2022, Sarkari Result 2022: बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकली है। वहीं इस साल के अंत तक कुछ विभागों में रिक्तियों को भरने के लिए वैकेंसी निकलने वाली है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Image

बिहार सरकार के इन विभागों में बंपर भर्ती

KEY HIGHLIGHTS
  • एससो, कानूनगो और क्लर्क समेत 10 हजार पदों पर भर्ती।
  • असिस्टेंट साइंटिस्ट के सैकड़ों पदों पर वैकेंसी।
  • 8वीं पास से ग्रेजुएट यहां कर सकते अप्लाई।

Bihar Vacancy 2022, Sarkari Result 2022: बिहार सरकार की ओर से सरकारी नौकरी की चाह करने वाले उम्मीदवारों का सपना जल्द हकीकत में बदलने वाला है। राज्य में गठबंधन की सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव को लगातार तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन सबके बाद, बीते कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतिश कुमार यादव ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को 10 लाख रोजगार देने का ऐलान (Bihar Sarkar Vacancy) किया है। इस घोषणा के बाद प्रशासन विभागों व मंत्रालयों में रिक्तियों की लिस्ट तैयार करने में लग गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग समेत अन्य विभागों से रिक्तियों की सूची मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही बिहार में करीब 5 लाख से अधिक पदों पर भर्ती निकलने वाली है।

यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो 8वीं 10वीं पास कर बिहार सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें, जल्द ही मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती का ऐलान होने (Sarkari Naukri 2022) वाला है। वहीं कई विभागों में बहाली का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस दिशा में बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने यहां पर एसओ, कानूनगो, अमीन और क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी बंपर वैकेंसी निकली है। यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar LRS Recruitment

हाल ही में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने यहां पर एसओ, कानूनगो, अमीन और क्लर्क समेत 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2022 है। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

BSSC Recruitment 2022, असिस्टेंट साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने असिस्टेंट साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। 22 नवंबर से आवेदन के लिए विंडो एक्टिव कर दी जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 है।

कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती जल्द

बिहार पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article