एजुकेशन

UPSC Civil Service 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए आज से करें आवेदन, जानें IAS IFS IPS भर्ती परीक्षा की तारीख

UPSC Civil Service Exam 2025 Notification: सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इस साल होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 22 जनवरी 2025 को जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

UPSC सिविल सर्विस 2025

Photo : Times Now Digital

UPSC Civil Service Exam 2025 Notification: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इस साल होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 22 जनवरी 2025 को जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 फरवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

UPSC CSE 2025 Application ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी एग्जाम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News में जाएं।
  • अगले पेज पर OTR One Time Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो रजिस्ट्रेशन नंबर डालें नहीं तो पहले OTR रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद UPSC CSE 2025 Exam Application के लिंक पर जाना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC IAS IFS IPS Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा के माध्यम से IAS, IFS और IPS जैसे पदों पर भर्तियां होती है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पदों का विवरण देख सकेंगे। हालांकि, यूपीएससी द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर में पहले ही परीक्षा की तारीख बता दी गई थी। जारी कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स UPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे।

यूपीएससी की तरफ से इस वर्ष सीएसई के लिए कुल 1,056 और आईएफएस के लिए 150 खाली पदों का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। पिछले साल, प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी और मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article