एजुकेशन

UPSC CDS I Marks 2025: यूपीएससी ने जारी किए सीडीएस 1 परीक्षा के अंक, तुरंत इस लिंक से करें चेक

UPSC CDS I Marks 2025: यूपीएससी ने सीडीएस 1 परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर से मार्क्स चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

Image

यूपीएससी ने जारी किए सीडीएस 1 परीक्षा के अंक

UPSC CDS I Marks 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 'कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज' (CDS-I) परीक्षा 2025 के मार्क्स जारी कर दिए हैं। सफल उम्मीदवारों के मार्क्स आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम और लिखित परीक्षा और एसएसबी में प्राप्त कुल अंक की जानकारी दी गई है।

62 महिलाओं को मिली सफलता

यह चयन प्रक्रिया 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पुरुष कोर्स और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) महिला (नॉन-टेक्निकल) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। सफल घोषित किए गए 535 उम्मीदवारों में से 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं।

UPSC CDS I Marks 2025 Step to check

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. What’s New के नीचे देखें

3. Marks of Recommended Candidates: Combined Defence Services Examination (I), 2025 पर क्लिक करें

4. नया पेज खुलेगा, यहां पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - UPSC CDS I Marks 2025

आगे क्या होगा?

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अभी प्रोविजनल है। उनके जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन अभी सेना मुख्यालय द्वारा किया जाना बाकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article