एजुकेशन

UPSC CDS 2 Exam 2026: सीडीएस एग्‍जाम के लिए हो जाएं तैयार, 13 सितंबर को तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

UPSC ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस यानी CDS 2 परीक्षा 2026 की तारीख और शिफ्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और इस लेख से पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

Image

UPSC CDS 2 परीक्षा 2026 की तारीखें जारी (Image - ChatGPT)

UPSC CDS 2 Exam 2026 Schedule: भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Combined Defence Services यानी CDS 2 Exam 2026 की परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक कार्यक्रम देख सकते हैं। UPSC CDS 2 Exam का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिफ्ट में कराया जाएगा।

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। तीसरी और आखिरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UPSC CDS 2 Exam 2026 Schedule

परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर Examination Time Table: Combined Defence Services Examination (II), 2026 पर क्लिक करें
  • नया पेज खुल जाएगा, यहां पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
  • या आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं -UPSC CDS 2 Exam 2026

एग्जाम की तैयारी करते समय शिफ्ट और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी को ध्यान में रखना जरूरी होगा। जानें एडमिट कार्ड के बारे में

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

CDS 2 परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए e-Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले वाले सप्ताह के आखिरी कार्य दिवस पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड खुद वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड न तो डाक के जरिए भेजा जाएगा और न ही ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

OMR शीट भरते समय रखें खास सावधानी

CDS परीक्षा में OMR शीट भरते समय उम्मीदवारों को काफी सावधानी बरतनी होगी। उत्तर लिखने और OMR शीट में जरूरी जानकारी भरने के लिए केवल काले रंग के बॉल पेन का इस्तेमाल करना होगा। पेंसिल, इंक पेन या किसी दूसरे रंग के पेन से OMR भरना मान्य नहीं होगा। रोल नंबर, टेस्ट बुकलेट सीरीज कोड और दूसरी जरूरी जानकारी भरते समय भी गलती से बचना होगा। इन जानकारियों को गलत तरीके से भरने या कोई जरूरी जानकारी छोड़ देने पर OMR शीट को जांच के दौरान खारिज किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article