UPPSC RO ARO Result 2024, UPPSC RO ARO Expected Cut Off Marks 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां इस परीक्षा की संभावित कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Exam 2024: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 411 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को राज्य के 58 जनपदों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। बता दें कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 10,69,725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
UPPSC RO ARO Result 2024: कब तक आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीएससी RO व ARO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकरी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी uppsc.up.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।
UPPSC RO ARO Expected Cut Off Marks 2024
| Category | UPPSC RO ARO Expected Cut Off 2024 |
| जनरल | 110 - 120 |
| महिला | 100 - 110 |
| ओबीसी | 105 - 115 |
| एससी | 90 - 100 |
| एसटी | 75 - 85 |
UPPSC RO ARO Passing Marks 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
इस परीक्षा में पास होने के के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
