एजुकेशन

UPPSC RO ARO Notification 2023: जारी हुआ यूपीपीएससी RO व ARO एग्जाम नोटिफिकेशन, 9 अक्टूबर से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 8, 2023, 01:10 PM IST

UPPSC RO ARO Notification 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा और सैलरी से जुड़ी सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC RO ARO Exam 2023

Photo : iStock

UPPSC RO ARO Notification 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 9 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती (UPPSC RO ARO Recruitment 2023) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर निर्धारित की गई है।

UPPSC RO ARO Notification 2023: कितना मिलेगा वेतन

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

UPPSC RO ARO Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply online for UPPSC RO & ARO Exam 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपीपीएससी RO या ARO के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।

UPPSC RO ARO Exam 2023: ऐसे होगा चयन

यूपी में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 9 अक्टूबर से 9 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 125 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article