UPPSC RO ARO 2023: यूपीपीएससी ने जारी किया 2026 में होने वाली RO ARO मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 24, 2026, 11:53 AM IST
UPPSC RO ARO 2023 Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा का शेड्यूल भी देख सकते हैं।
UPPSC RO ARO एडमिट कार्ड जारी
UPPSC RO ARO 2023 Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा का शेड्यूल भी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको uppsc.up.nic.in पर जाने की जरूरत है। जानें पूरा तरीका
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
UPPSC RO ARO Admit Card जारी होने का नोटिस कैसे देखें?
UPPSC RO ARO 2023 Mains Admit Card जारी होने का नोटिस देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा
- अब Whats New के नीचे देखें
- प्रवेश पत्र न दिखाई दें, तो नीचे View All पर क्लिक करें।
- अब नोटिस देखने के लिए 'NOTICE REGARDING ADMIT CARD FOR SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI (MAINS) EXAM.-2023' पर क्लिक करें।
- ये रहा नोटिस का डायरेक्ट लिंक - uppsc.up.nic.in/Open_PDF.aspx?I4PnQ0tBagkbz4A/ULDPSLVwWY6YopYm
UPPSC RO ARO Admit Card How to Download
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा
- होमपेज पर इस टेक्स्ट पर क्लिक करें '
- Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO. A-7/E-1/2023, SAMIKSHA ADHIKARI/ SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC. (M.) EXAM-2023.'
- इसके आगे Download Admit Card पर क्लिक करें
- क्रेंडिंशियल भरें, और फिर Download Admit Card पर क्लिक करें।
UPPSC RO ARO 2023 Mains Exam Date, कब है परीक्षा
यूपीपीएससी की ओर से समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02 और 03 फरवरी को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 411 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जरूर जाएं।