भारत के सात पड़ोसी देश हैं, इनमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश शामिल हैं। भारत में एक ऐसा खास जिला भी है, जहां से तीन देशों की तरफ पैदल जाया जा सकता है। महज कुछ किलोमीटर पर तीनों देश की सीमाएं शुरू हो जाती हैं। अगर आप सामान्य ज्ञान और भारत के भूगोल में इंट्रेस्टेड हैं, तो जानें भारत के इस अनोखे जिले के बारे में
भारत के इस अनोखे जिले का नाम है 'किशनगंज', जो कि बिहार राज्य में स्थित है।
बिहार के किशनगंज से भूटान, नेपाल और बांग्लादेश की तरफ पैदल जाया जा सकता है। इनमें से नेपाल और बांग्लादेश तो बेहद पास है।
बिहार के किशनगंज के आगे भारतीय जमीन कुछ दूर तक महज 22 किमी चौड़ी रह जाती है। ये वही एरिया है जिसे 'चिकन नेक' कहा जाता है। क्योंकि ये चिकन यानी मुर्गी की गर्दन जैसा पतला एरिया है।
आधिकारिक रूप से इसका नाम 'सिलिगुरी कोरिडोर' है, लेकिन बेहद पतला होने की वजह से इसे चिकन नेक कहा जाता है।
ये 'चिकन नेक' या 'सिलिगुरी कोरिडोर' भारत के लिए बेहद संवेदनशीन एरिया है, क्योंकि इसके बाद भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्य आते हैं, जिन्हें Seven Sisters कहते हैं, इसके अलावा सिक्किम भी इस चिकन नेक के बाद आता है। यानी अगर इस क्षेत्र पर किसी विदेशी ताकत ने हमला किया या कब्जा किया तो भारत के आठ राज्य संकट में आ जाएंगे। चूंकि ये भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों मं जानें का इकलौता रास्ता है, इसलिए इसे "Gateway of Northeast India" भी कहा जाता है।
हालांकि जिस तरफ बिहार के किशनगंज की लोकेशन है, उसी तरह बिहार के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के 'सिलीगुड़ी' की भी लोकेशन है। असल में किशनगंज के बाद बिहार की सीमा समाप्त होती है, और पश्चिम बंगाल की शुरू होती है, जहां पहला जिला सिलीगुड़ी आता है। इसलिए इन दोनों जिलों से तीन देशों की सीमा बहुत पास है।
ध्यान रहे, यहां से 3 देशों की तरफ पैदल जाने का मतलब ये नहीं आप पैदल चले ही जाएंगे। लेख का उद्देश्य पड़ोसी राज्यों और पड़ोसी देशों के बारे में जानकारी देना है। साथ ही ये बताना है कि पैदल जाने का मतलब विदेशी जमीन तक की दूरी कम है।