छात्रों के लिए बड़े काम की है 'Dead Horse Theory', जानें इसके बारे में
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 22, 2026, 06:02 PM IST
Dead Horse Theory in Education: कुछ नया पढ़ने लिखने का शौक है, तो Dead Horse Theory के बारे में जानिये। ये एक ऐसी थ्योरी है, जिसे शिक्षा सहित किसी भी फील्ड में अप्लाई किया जा सकता है। इसे पढ़ने के बाद यकीनन आप पढ़ाई में बिना रुके आगे बढ़ना जारी रखेंगे।
डेड हॉर्स थ्योरी क्या है?
Dead Horse Theory in Education in Hindi: कुछ नया पढ़ने लिखने का शौक है, तो Dead Horse Theory के बारे में जानिये। ये एक ऐसी थ्योरी है, जिसे शिक्षा सहित किसी भी फील्ड में अप्लाई किया जा सकता है। इसे पढ़ने के बाद यकीनन आप पढ़ाई में बिना रुके आगे बढ़ना जारी रखेंगे। चलिए समझते हैं What is Dead Horse Theory
आसान शब्दों से कहें तो यहां Dead Horse Theory से मतलब है मरे हुए घोड़े पर चाबुक चलाना।
Dead Horse Theory kya hai, डेड हॉर्स थ्योरी क्या है?
Dead Horse Theory Explained: डेड हॉर्स थ्योरी यानी जब कोई प्लान या प्रोजेक्ट काम करना बंद कर दें। उसके चलने की सभी संभावनाएं खत्म हो जाएं, तब भी उसे जबरदस्ती जिंदा रखने की कोशिश की जाए।
ऐसी स्थिति में उस प्रोजेक्ट या काम को छोड़ देना चाहिए, इससे समय और ऊर्जा की बर्बादी को रोका जा सकता है।
डेड हॉर्स थ्योरी का उदाहरण, Dead Horse Theory with Example
"मरे हुए घोड़े को चाबुक मारने का कोई फायदा नहीं" (Don't beat a dead horse) यह सिद्धांत बताता है कि जब कोई काम, प्रोजेक्ट या चीज 100 प्रतिशत विफल हो चुकी हो, तो उसे सुधारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसी में समझदारी है।
बिजनेस और ब्यूरोक्रेसी के फील्ड में, यह मीम एक फेल प्रोजेक्ट को बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Dead Horse Theory Meaning
एक अन्य उदाहरण में - किसी ऐसी चीज पर समय, पैसा, और मेहनत लगाना जो अब बेकार हो चुकी है और जिसे बदला नहीं जा सकता है।
ये भी जानें, यहां सिर्फ इतना नहीं कहा जा रहा है अगर कोई बिजनेस प्लान काम नहीं कर रहा है, तो उसे जबरदस्ती चलाने की बजाय उसे बंद करके बैठ जाएं...यहां इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि नया रास्ता खोजें।
Dead Horse Theory in Education
भले हार मानना सही न हो, लेकिन सही समय पर हार मानकर नई दिशा में ऊर्जा लगाना समझदारी है। एक छात्र को इस बात से सीख लेने की जरूरत है, यदि उसे 100 बार कुछ समझने में दिक्कत आ रही है, तो उसे हताश नहीं होना है बल्कि उसे समझने का दूसरा तरीका खोज निकालना है।