एजुकेशन

UP: सहायक आचार्य परीक्षा के सात विषयों के परिणाम घोषित, 2786 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

UPPSC assistant professor exam result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2025 के सात विषयों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

Image

UPPSC ने जारी किया सहायक आचार्य परीक्षा के सात विषयों का परिणाम

UPPSC assistant professor exam result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2025 के सात विषयों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। परिणाम जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। सहायक आचार्य भर्ती प्रक्रिया के तहत राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा के चरण में आगे बढ़ेगी।

सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाले अगले कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी निर्देशों का इंतजार रहेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

किन विषयों का परिणाम जारी

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संगीत वादन-सितार, उर्दू और फारसी विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इन विषयों में कुल 202 पद हैं, जबकि प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2786 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है।

कितने अभ्यर्थी सफल

संगीत वादन-सितार के पदों के लिए 23 अभ्यर्थी, उर्दू के लिए 32 और फारसी विषय के लिए 15 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त प्रदर्शन के आधार पर इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। वहीं, अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 1173 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं शिक्षाशास्त्र के 14 पदों के लिए 323, गृह विज्ञान के 28 पदों के लिए 640 और भौतिक विज्ञान के 60 पदों के लिए 580 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article