एजुकेशन

UPPSC PCS Exam 2022: जारी हुआ यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल, uppsc.up.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 14, 2023, 05:39 PM IST

UPPSC PCS Exam 2022, UPPSC PCS Interview Call Letter: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस इंटरव्यू का शेड्यूल और कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Image

UPPSC PCS Interview 2022

UPPSC PCS Exam 2022, UPPSC PCS Interview Schedule 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा (UPPSC PCS Main Exam 2022) में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप भी पीसीएस इंटरव्यू (UPPSC PCS Interview 2022) में शामिल होने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Interview 2022: कब हुई मुख्य परीक्षा

आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से 1अक्टूबर तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद जनपदों में किया गया। ‌परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और फिर 2 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 9 फरवरी को जारी किए गए। जिसमें, सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

UPPSC Interview Admit Card 2022: इंटरव्यू का शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंटरव्यू का आयोजन 20 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPPSC PCS Interview Call Letter 2022

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर CLICK HERE TO DOWNLOAD INTERVIEW LETTER FOR ADVT. NO.A-2/E-1/2022, P.C.S. EXAMINATION-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS Interview Schedule 2022 - Direct Link

UPPSC PCS Exam 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article