एजुकेशन

UPPSC PCS Answer Key 2025 Released: जारी हुई यूपी पीसीएस परीक्षा की आंसर की,ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC PCS Answer Key 2025 Released On uppsc.up.nic.in: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी जारी कर (UPPSC PCS Answer Key 2025) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (UP PCS Answer Key) सकते हैं।

Image

UPPSC PCS Answer Key 2025 Released: यहां डाउनलोड करें यूपी पीसीएस परीक्षा की आंसर की

UPPSC PCS Answer Key 2025 Released On uppsc.up.nic.in: यूपी पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC PCS Answer Key 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी जारी कर (UP PCS Answer Key 2025) दी है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP PCS Answer Key 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें यूपी पीसीएस की परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Answer Key 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  1. सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPPSC UP PCS ANswer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPPSC PCS Answer Key 2025 Objection: कैसे करें ऑब्जेक्शन

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां PCS Prelims Answer Key 2025 Objection Window लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • यहां ऑब्जेक्शन के लिए प्रश्नों का चयन करें।
  • अब अपना उत्तर व सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद Objection Fees का भुगतान करें।

यहां आंसर की पर ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट की घोषणा होगी। हालांकि अभी आयोग ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article