एजुकेशन

संविधान की मूल प्रति कहां रखी है? कैसे सुरक्षित रखी जाती है?

भारत के संविधान की मूल प्रति सिर्फ एक ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक सफर की अनमोल धरोहर है। इसकी खास बात यह है कि इसे आम किताबों की तरह नहीं रखा जाता। इसकी सुरक्षा के लिए खास तापमान, रोशनी और हवा से जुड़े इंतजाम किए गए हैं।

Image

संविधान की मूल प्रति कहां रखी है? (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Where is the original copy of the indian Constitution preserved: भारत का संविधान देश की सबसे अनमोल ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मूल प्रति हाथ से लिखी गई थी। इन्हें किसी सामान्य अलमारी या तिजोरी में नहीं, बल्कि खास वैज्ञानिक व्यवस्था के बीच रखा गया है। इसकी खास बात यह है कि इसे आम किताबों की तरह नहीं रखा जाता। इसकी सुरक्षा के लिए खास तापमान, रोशनी और हवा से जुड़े इंतजाम किए गए हैं।

कहां रखी है भारत के संविधान की असली कॉपी? Where is Original Constitution of India

भारत के संविधान की मूल हिंदी और अंग्रेजी प्रतियां (Constitution Original Copy Location) नई दिल्ली स्थित संसद की लाइब्रेरी में रखी गई हैं। इन प्रतियों को खास तरह के एयरटाइट यानी पूरी तरह बंद कांच के केस में सुरक्षित रखा गया है। इन केस में हीलियम जैसी निष्क्रिय गैस भरी जाती है, ताकि दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने वाली ऑक्सीजन और बाहरी हवा का असर कम किया जा सके।

हीलियम गैस में क्यों रखी गई है संविधान की कॉपी? Helium Chamber Constitution

पुराने कागज और स्याही समय के साथ ऑक्सीजन, नमी, हवा में मौजूद प्रदूषण और सूक्ष्म जीवों के कारण खराब हो सकते हैं। (Indian Constitution Preservation) संविधान की मूल प्रतियां भी हाथ से तैयार किए गए नाजुक दस्तावेज हैं। इसलिए इन्हें सामान्य वातावरण से अलग रखना जरूरी है। वैज्ञानिकों ने ऐसी व्यवस्था तैयार की, जिसमें कांच के केस को हवा के संपर्क से अलग रखा जाता है और उसके अंदर निष्क्रिय गैस का वातावरण बनाया जाता है। इससे ऑक्सीकरण और दूसरे नुकसान का खतरा कम होता है।

वैज्ञानिक करते हैं सुरक्षा की निगरानी

इस खास व्यवस्था को तैयार करने में CSIR-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी और अमेरिका के गेटी कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों की भूमिका रही। मार्च 1994 में संसद की लाइब्रेरी में ऐसे दो विशेष डिस्प्ले केस लगाए गए थे। CSIR-NPL के वैज्ञानिक हर साल इन केस की कार्यक्षमता और संविधान की सुरक्षा की जांच करते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article