एजुकेशन

UPPSC GIC Lecturer Mains 2025: राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 30 और 31 अगस्त को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती की मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC GIC Lecturer Mains 2025 Admit Card

UPPSC GIC Lecturer Mains 2025 Admit Card Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती की मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। UPPSC GIC Lecturer Main Examination 2025 का आयोजन 30 और 31 अगस्त 2026 को लखनऊ और प्रयागराज में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए OTP की जरूरत होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती मिलने पर आयोग से संपर्क करना चाहिए।

UPPSC GIC Lecturer Mains 2025 Admit Card कैसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर GIC Lecturer Main Examination 2025 Admit Card से संबंधित लिंक खोलें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल और OTP दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

इसी महीने होगी परीक्षा

UPPSC GIC Lecturer मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 30 अगस्त को पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 30 अगस्त की पहली पाली में विभिन्न विषयों के उम्मीदवारों के लिए सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। दूसरी पाली में संबंधित वैकल्पिक विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 31 अगस्त को बाकी पेपर आयोजित किए जाएंगे। यह परीक्षा लखनऊ के सेक्टर-डी, अलीगंज स्थित UPPSC कैंप कार्यालय के परीक्षा हॉल में होगी।

परीक्षा केंद्र पर ये चीजें जरूर ले जाएं

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में बताए गए पहचान पत्र का मूल दस्तावेज तथा उसकी एक फोटो कॉपी भी साथ रखनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article