एजुकेशन

UP Board Compartment Exam 2023: घोषित हुई यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि, upmsp.edu.in से देखें शिड्यूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 23, 2023, 12:18 PM IST

UP Board Compartment Exam 2023 date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 की तारीख का ऐलान कर दिया है, इच्छुक उम्मीदवार यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की तिथियों को नोट कर लें।

Image

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 (image - canva)

UP Board Compartment Exam 2023: The Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) UP Board Class 10 and Class 12 Compartment Exam 2023 डेट की घोषणा कर दी गई है। यूपी बोर्ड इन परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को करेगा, यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 का आयोजन एक साथ एक ही दिन पर किया जाएगा। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर या यहां खबर से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएमएसपी सुबह के सत्र में सुबह 8 बजे से 11ः15 बजे तक हाईस्कूल (कक्षा 10) की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023 (कक्षा 12) का आयोजन दोपहर के सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक किया जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड

छात्र कक्षा 10 और 12 के लिए यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023 प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं या अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा विधिवत हस्ताक्षर होना चाहिए।

UP Board Compartment Exam 2023: परीक्षा हाॅल में रखें इन बातों का ध्यान

छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। हाईस्कूल के छात्रों को सुबह 7ः15 बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा और इंटरमीडिएट के छात्रों को दोपहर 1ः15 बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article